फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के इशारे पर यूपी चुनाव में गठबंधन कर रहीं सपा और कांग्रेसः मायावती

Mon, 26 Dec 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और सपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने लखनऊ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक तिहाई चुनावी वादों को भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


यूपी की पूर्व सीएम ने कहा कि यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर आखिरी मुहर बीजेपी ही लगाएगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों को बांटने के इरादे से बीजेपी के इशारे पर ही सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा। 

मायावती ने कहा कि मुस्लिम समाज बीजेपी से सतर्क रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में दंगों के पीछे सपा और बीजेपी ही है। केंद्र सरकार अब सपा को डरा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें