फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को भूमि पूजन में राष्ट्रपति कोविंद को भी देना चाहिए था न्योता: मायावती

Mon, 10 Aug 2020 03:09 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सियासत न करने की नसीहत देते हुए मायावती ने कहा कि राम लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। इस पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि अगर पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के समय पीएम मोदी अपने साथ दलित समाज से आने वाले देश के राष्ट्रपति को साथ लेकर अयोध्या जाते। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के खिलाफ केंद्र व राज्य की सरकारें पूरी तरह से कामयाब नहीं रही हैं। उनके प्रयासों में कमी रही है। हमें तो कोरोना के कहर से बचने के लिए अब अस्पताल की ज्यादा जरूरत है। बसपा मुखिया ने कहा कि यूपी में जंगलराज चल रहा है। यदि रामराज्य होता तो जंगलराज नहीं होता।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें