फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM के आरोपों पर बोलीं मायावती, दूसरों के दुख में नहीं जाना मोदी का मिजाज

Sun, 20 Nov 2016 10:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कानपुर रेल हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि पीएम मोदी घटना स्थल पर नहीं गए। मायावती ने पीएम पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरों के दुख में शामिल होना उनके मिजाज में नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा में एक रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए मायावती पर तीखा हमला बोला।  उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते थे, 'एमएलए बनना है तो इतने पैसे लाओ। नोट भर-भरकर रखे थी, उन नोटों का क्या हुआ, ये खेल बंद होना चाहिए देश में, इसलिए हमने कोशिश की कि गरीबों को हक मिले और मध्यम वर्ग का शोषण मिटे।' 

पीएम के इस आरोप के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मायावती ने कहा कि बीजेपी अब यूपी के साथ किसी और राज्य में भी सरकारें नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी के अच्छे नहीं, बुरे दिन आने शुरू हो जाएंगे। मायावती ने कहा कि यूपी सहित पूरे देश की जनता बीजेपी से उनके लोकसभा चुनावी वादों के साथ-साथ नोटबंदी के फैसले का भी हिसाब लेगी।
विज्ञापन

  Dukh ki baat hai ki wo (PM Modi) wahan (Kanpur derailment site) nahi gaye, doosron ke dukh mein shaamil hona unke mijaaz mein nahin:Mayawati pic.twitter.com/MHtnOZ8ZpY — ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें