फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: मॉरीशस के उपराष्ट्रपति मैरी सिरिल एड्डी दिल्ली पहुंचे, भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Tue, 20 Aug 2024 03:02 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज से भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन का दिल्ली में आयोजन हो रहा है। सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे मॉरीशस के उपराष्ट्रपति मैरी सिरिल एड्डी का विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 
विज्ञापन
मॉरीशस के उपराष्ट्रपति से मुलाकात करते विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस की उपराष्ट्रपति मैरी सिरिल एड्डी बोइसेजोन सोमवार को 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस मौके पर विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीरीशस की उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

जायसवाल ने कहा कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच "समय-परीक्षणित और स्थायी संबंधों" में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए रणधीर जायसवाल ने लिखा, "भारत में आपका स्वागत है! मॉरीशस की वीपी मैरी सिरिल एड्डी बोइसेजोन 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं! यह यात्रा समय-परीक्षणित और स्थायी भारत-मॉरीशस संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"

विज्ञापन


लाइबेरिया के उपराष्ट्रपति भी पहुंचे
लाइबेरिया के उपराष्ट्रपति जेरेमिया केपान कोंग 19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि लाइबेरिया के उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

एक्स से पोस्ट करते हुए जायसवाल ने लिखा, "19वें सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर लाइबेरिया के वीपी जेरेमिया केपान कोंग का हार्दिक स्वागत है। भारत-लाइबेरिया साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर।"

 

19वां सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव 20-22 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। विशेष रूप से, सीआईआई भारत-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के 19वें संस्करण का लक्ष्य अफ्रीका के विकास और क्षेत्रीय और वैश्विक मूल्य श्रृंखला एकीकरण में भारत-अफ्रीका साझेदारी की भूमिका के लिए एक साधन के रूप में काम करना होगा।

वित्त मंत्रालय की जनवरी 2024 की आर्थिक समीक्षा के अनुसार, महामारी के बावजूद, वर्तमान में भारत वित्त वर्ष 2024 के लिए 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुमानित जीडीपी के साथ 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।  

इससे पहले जून में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि अफ्रीका आज तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। यह मानव सभ्यता का उद्गम स्थल से भविष्य की भूमि बनने की राह पर है, उन्होंने कहा कि  हम विश्वास और आपसी सम्मान के साथ भागीदार बनेंगे।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि व्यापार सम्मेलन में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा, डिजिटल साझेदारी, वित्तीय साझेदारी, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, बिजली और ऊर्जा, गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र और कौशल क्षमता विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करना तथा सहयोग के नए अवसर खोलना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें