फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल के लाइव शो पर मौलवी ने सुप्रीम कोर्ट की वकील को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Wed, 18 Jul 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीवी चैनल पर चल रही लाइव बहस के दौरान ही मौलाना मुफ्ती एजाज अरशद कसामी ने फराह फैज को थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम का वीडियो भी प्रसारित हो गया। हालांकि इस घटना के बाद ही पुलिस ने महिला को थप्पड़ मारने और उत्पीड़न के आरोप में मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। फराह फैज तीन तलाक मामले में मुख्य याची हैं। 

विज्ञापन


मौलाना कसामी ने माफी तो नहीं मांगी लेकिन कहा कि वह अपनी इस करतूत से शर्मिंदा हैं। यह वाकया जी मीडिया के एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसमें तीन तलाक का विरोध करने वाली निदा खान को फतवा जारी किए जाने पर बहस चल रही थी। इस मामले में फराह फैज भी निदा खान का समर्थन कर रही थीं। 

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने कहा कि मुल्ला कासमी की करतूत ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की असलियत बता दी है। उन्होंने कहा कि शरई कोर्ट खोलकर मुस्लिम महिलाओं को कोड़ों से मारेंगे। मोदी जी मुस्लिम महिलाओं को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के शरई जुल्मों से बचा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें