फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान के मारे जाने की चर्चा, जानिए कौन था वो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 18 Feb 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का पहला बदला ले लिया है। आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मारे गए हैं। हालांकि आतंकियों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड गाजी रशीद उर्फ कामरान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारा गया दूसरा आतंकी हिलाल है। बता दें कामरान वही है जिसने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को ट्रेनिंग दी थी।





बता दें गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए जबकि पांच घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

कौन था कामरान?

आतंकी कामरान मूल रूप से पाकिस्तान-अफगान सीमा का रहने वाला था। पुलवामा हमले की पूरी जिम्मेदारी उसे ही सौंपी गई थी। वह इस हमले को अंजाम देने के लिए सीमा पार से कश्मीर आया था। 



वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल होने के बाद कश्मीर आता-जाता रहा है। जानकारी के मुताबिक वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा और त्राल में सक्रिय था।  

ऐसे आया मौत के मुंह में

शुरुआत में आतंकी कामरान ने मौके से भागने की कोशिश की थी। लेकिन उसे सुरक्षाबलों ने घेर लिया। देर रात जारी मुठभेड़ के दौरान कामरान और उसके दो साथी एक बिल्डिंग में छिप गए थे। जिसे सुरक्षाबलों ने विस्फोट से उड़ा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next