सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का पहला बदला ले लिया है। आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मारे गए हैं। हालांकि आतंकियों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड गाजी रशीद उर्फ कामरान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारा गया दूसरा आतंकी हिलाल है। बता दें कामरान वही है जिसने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को ट्रेनिंग दी थी।