कानपुर हादसे का मास्टरमाइंड शमसूल हुदा को भारतीय खूफिया एजेंसियों की मदद से नेपाल पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI का संदिग्ध एजेंट शमसूल हुदा को कानपुर व अन्य रेल हादसों का मास्टर माइंड माना जा रहा है।
खबरों के मुताबिक हुदा दुबई में ISI का सक्रिय एजेंट था जिसे हाल ही में नेपाल भेजा गया था। हालांकि नेपाल आते ही हुदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बिहार पुलिस की जांच में हुदा से जुड़े आरोपियों ने कबूला था कि कानपुर में रेल हादसे की साजिश रची गई थी।
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मंगलवार को एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेल हादसे की जांच में हुदा की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है। गौरतलब है कि एनआईए पूर्वी चंपारण में रेलवे ट्रैक पर धमाके की कोशिश, इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा और आंध्र प्रदेश के कोनेरू में हुए रेल हादसे की जांच कर रहा है।
एनआईए पहले से ही नेपाली अधिकारियों के संपर्क में है और हुदा से जल्द ही पूछताछ कर सकती है। एनआईए को बिहार पुलिस की जांच से पता चला है कि पिछले कुछ समय में हुए रेल हादसे के पीछे ISI का हाथ है।
Nepal police and Indian agency arrested ISI agent Shamshul Hoda, who has links with one of the train blast accused: NIA Sources
— ANI (@ANI_news) February 7, 2017