फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North East: मणिपुर में असम राइफल्स पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार; मिजोरम में 11.4 करोड़ की हेरोइन जब्त

Wed, 24 Sep 2025 08:55 PM IST
बशु जैन एन अर्जुन, इंफाल/आइजोल

सार

मणिपुर पुलिस ने बुधवार को पांच दिनों के अंदर असम राइफल्स के काफिले पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। वहीं असम राइफल्स ने मिजोरम के जौखातार इलाके में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.40 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की।
विज्ञापन
मणिपुर में बरामद किए गए हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि मिजोरम में असम राइफल्स ने जौखातार इलाके में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.40 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की। साथ तीन लोग पकड़े गए।
विज्ञापन


हथियार और गोला-बारूद बरामद
मणिपुर पुलिस ने बुधवार को पांच दिनों के अंदर असम राइफल्स के काफिले पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खोंडोंगबम ओजित सिंह (47) के रूप में हुई है, जो इम्फाल वेस्ट जिले के अवांग लैकिंथबी का निवासी है। उसे 23 सितंबर की तड़के एक बजे, बिष्णुपुर जिले के कामेंग इलाके में असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। उल्लेखनीय है कि इसमें असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, पूछताछ में ओजित सिंह ने खुद को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का जमानत पर छूटा हुआ सदस्य बताया और स्वीकार किया कि वह अब भी संगठन के लिए काम कर रहा है। उसने यह भी कबूल किया कि गत शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के सबल लाइकाई, नंबोल इलाके में असम राइफल्स पर हुए हमले में उसकी सीधी भूमिका थी। इस हमले में 33 असम राइफल्स जवानों को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद वह और उसके साथी लोकटक झील की ओर भागे और वहां हथियार छिपा दिए। मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने पुष्टि की है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए, जिनमें— एक ए4 राइफल और चार मैगजीन, एक एचके राइफल और दो मैगजीन, दो एके राइफल और पांच मैगजीन, एक इनसास राइफल और तीन मैगजीन, 170 राउंड एके गोलियां, 216 राउंड एम/16 गोलियां, 67 राउंड इनसास की गोलियां, तीन लाठोड शेल, एक मोबाइल, पर्स और आधार कार्ड शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ओजित सिंह इससे पहले भी 22 अप्रैल 2007 को गिरफ्तार हो चुका है। उसकी लंबी आतंकी पृष्ठभूमि रही है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने पुष्टि की है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह गिरफ्तारी न केवल हालिया हमले की जांच में बड़ी सफलता मानी जा रही है, बल्कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम भी है।
विज्ञापन

मिजोरम में हेरोइन जब्त। - फोटो : अमर उजाला
असम राइफल्स ने 11.4 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, तीन गिरफ्तार
असम राइफल्स ने मिजोरम के जौखातार इलाके में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.40 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की है। इस ऑपरेशन में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को खुफिया इनपुट के आधार पर असम राइफल्स की टीम ने वर्ल्ड बैंक रोड, वाव्क्ते काई, जौखतार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो छिपाए गए पैकेटों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी में 1.377 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 11.40 करोड़ रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ज़ारज़ोसांगा, जोसेफ लालमुंसांगा और माल्साव्मकिमी के रूप में हुई है। जब्त नशीले पदार्थ और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम्स और नारकोटिक्स विभाग, चाम्फाई को सौंप दिया गया है। 

इससे पहले 12 सितंबर को भी असम राइफल्स ने इसी इलाके में एक बड़ी खेप पकड़ी थी। उस दौरान जौखतार में नदी किनारे तलाशी अभियान में एक संदिग्ध व्यक्ति बैग छोड़कर भाग गया था। बैग से 2.372 किलो मेथामफेटामाइन टैबलेट्स (करीब 20,200 टैबलेट) बरामद हुई थीं, जिनकी कीमत लगभग 7.11 करोड़ रुपए बताई गई।

अधिकारियों ने कहा कि लगातार हो रही ये बरामदगियां इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बढ़ती तस्करी की चुनौती को दिखाती हैं और यह भी साबित करती हैं कि असम राइफल्स मिजोरम की सीमा पर मादक पदार्थों के व्यापार को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें