असम के दरांग जिले में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, दरांग जिले के धुला थाना क्षेत्र के नोनके गोरापोरी इलाके में आग लगी, जहां कई घर जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। स्थानीय निवासी जुल्फिकार अली ने कहा कि आग बिजली के शार्ट-सर्किट की वजह से लगी। अली ने कहा कि आग में कई संपत्तियां जल गईं। इस घटना में कम से कम चार घर क्षतिग्रस्त हो गए।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है...