फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में कॉरपोरेट पार्क में भड़की भीषण आग, दमकल ने मुश्किल से पाया आग पर काबू

Mon, 10 Nov 2025 09:52 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
दमकल। - फोटो : प्रतीकात्मक/Adobe Stock
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चेंबूर इलाके में सोमवार तड़के एक दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग सायन-ट्रॉम्बे रोड स्थित कॉरपोरेट पार्क की दूसरी मंजिल पर बने थॉमस कुक कार्यालय में करीब 1.30 बजे लगी। सूचना मिलने पर आठ फायर इंजन और अन्य दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और करीब 4.33 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आग मुख्य रूप से विद्युत वायरिंग, कार्यालय के फर्नीचर, रिकार्ड, यूपीएस बैटरी बैकअप, फॉल्स सीलिंग, लकड़ी के दरवाजों, कांच की खिड़कियों और अन्य वस्तुओं तक सीमित रही। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें