फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शहीद की बेटी' को गुजरात CM की रैली से घसीटकर निकाला बाहर, राहुल बोले- शर्म कीजिए

Sat, 02 Dec 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विजय रूपाणी
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की को सीएम विजय रूपाणी की रैली से घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने लड़की के परिवार के लिए विभिन्न तरह की सुविधाओं की घोषणा की है।
विज्ञापन


वीडियो में जो लड़की दिख रही थी उसका नाम रूपल तडवी है, वह कई सालों से प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। उसका दावा था कि उसके पिता अशोक तडवी बीएसएफ में रहते हुए ‘शहीद’ हो गए थे। उसका आरोप है कि सरकार ने उसे जमीन देने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे जमीन नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का दांव उल्टा पड़ेगा, हम 150 सीटें जीतेंगे: विजय रुपाणी

शुक्रवार (1 दिसंबर) को जब रूपाणी रैली कर रहे थे तब रूपल रैली में पहुंचकर उनसे मिलने के लिए हंगामा करने लगीं। जिसके बाद सुरक्षा बल ने उनके जबरन रैली से बाहर कर दिया। वायरल वीडियो में वह चिल्ला रही हैं कि 'मुझे मुख्यमंत्री से मिलना है।' 
विज्ञापन


वह मुख्यमंत्री के पास पहुंचती उससे पहले ही महिला पुलिस उन्हें वहां से दूर ले गई। हालांकि रूपणी ने मंच से घोषणा की कि वह इस कार्यक्रम के बाद उससे मिलेंगे।
  श्रीमती रेखाबेन अशोकभाई तड़वी को भाजपा सरकार की ओर से 4 एकड़ ज़मीन, 10,000 रुपए मासिक पेंशन और 36,000 रुपए वार्षिक पेंशन  उपलब्ध कराया गया है । इसके अलावा, उन्हें सड़क के पास की 200 वर्ग मीटर आवासीय भूखंड भी दिया जा रहा है । — Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) December 1, 2017
विज्ञापन

राहुल गांधी ने साधा था निशाना

राहुल गांधी
वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा था कि ‘परम देशभक्त रूपाणी ने एक शहीद की बेटी से ऐसा बर्ताव कर मानवता को शर्मसार किया है।’ राहुल के इस ट्वीट के बाद ही रूपाणी ने लड़की के परिवार को दी जाने वाली सुविधाओं का ऐलान करते हुए ट्वीट किया और राहुल गांधी को कहा कि वह गंदी राजनीति करना बंद करें। भाजपा का घमंड अपने चरम पर है।

‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया।

15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ़ माँग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला।

शर्म कीजिए,न्याय दीजिए। pic.twitter.com/w8k7TYQrDt — Office of RG (@OfficeOfRG) December 1, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें