सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने कहा कि भारत ने कुलभूषण जाधव मामले को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में ले जाकर गलती की।
उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा 'जाधव मामले का आईसीजे में भारत के रुख से पाकिस्तान खुश है क्योंकि अब वह उन तमाम मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा जिस पर भारत हमेशा से आपत्ति जताता रहा है। मेरे ख्याल से भारत ने इस मामले में आईसीजे का रुख कर बड़ी गलती की है।'
यही नहीं उन्होंने भारत-पाक के बीच सबसे बड़े मुद्दे यानि कश्मीर समस्या को लेकर कहा कि 'अब पड़ोसी देश पाक को मौका मिल गया है वह इस मुद्दे को कोर्ट में ले जाकर भारत को घेरने की कोशिश करेगा।'
काटजू ने कहा कि 'आईसीजे के फैसले का पाकिस्तान ने सिर्फ इन्हीं वजहों से कड़ा विरोध नहीं किया।'
गौरतलब है कि आईसीजे ने जाधव मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान कोर्ट के अंतरिम आदेश तक जाधव को मिली फांसी की सजा पर रोक लगाए।