उड़ी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को लेकर शुरू विवाद में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति मार्कंडेय काट्जू भी कूद पड़े हैं। बुधवा को उन्होंने एक के बाद एक की ट्वीट किए और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को आड़े हाथों लिटा। बताते चलें कि मनसे ने ही सबसे पहले पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग की थी।
काट्जू ने ट्वीट किया, 'मनसे क्यों असहाय लोगों पर हमले कर रही है? अगर आप बहादुर हैं है तो मेरे पास आइए। मेरे पास डंडा है जो तुम्हारा इंतजार कर रहा है। यह तुम्हारी खबर लेने के लिए अधीर है।'
MNS people are goondas who have drunk the salt water of the Arabian Sea. I am an Allahabadi goonda, who has drunk the water of the Sangam
— Markandey Katju (@mkatju) October 19, 2016
यही नहीं इसके अगले ट्वीट में काट्डू ने लिखा, 'मनसे के लोग गुंडा हैं, जो अरब सागर का खारा पानी पी रखे हैं। मैं एक इलाहाबादी गुंडा हूं, जिसने संगम का पानी पिया है।'
. So instead of showing your bravery on those helpless artists, come have a dangal with me, and let the world see who is a bigger goonda
— Markandey Katju (@mkatju) October 19, 2016
तीसरे ट्वीट में काट्जू ने लिखा है, 'तो असहाय कलाकारों पर अपनी बहादुरी दिखाने की जगह तुम मेरे साथ दंगल कर लो। इसके बाद विश्व देखेगा कि कौन बड़ा गुंडा है।'