फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मार्च, देशभर के 100 से ज्यादा संगठनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 May 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। ‘पोल खोल हल्ला बोल’ थीम पर आयोजित मार्च संसद मार्ग पहुंचकर एकजुट हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी रखने का आह्वान किया।  

विज्ञापन


इस दौरान 100 से ज्यादा संगठन एकजुट हुए। प्रदर्शन का आयोजन जन एकता जन अधिकार आंदोलन के अन्य संगठनों के सहयोग से किया गया। जिसमें व्यापारी यूनियनें, केंद्र और राज्यों के किसान संगठन, दलित संगठन, आदिवासी, पर्यावरणविद समेत अन्य क्षेत्रों के संगठन शामिल रहे। ऑल इंडिया किसान सभा के नेता अतुल जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का वादा किया था, लेकिन अब चुनिंदा कॉर्पोरेट संगठनों और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों की कमर तोड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। मगर एक भी नौकरी नहीं मिली। जन एकता जन अधिकार आंदोलन के सदस्य ने कहा कि सरकार आए दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर रही है। जबकि सरकार ने महंगाई कम करने के वादे किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें