Sairat Film actors and Director Nagraj Manjule with MNS Film Workers' Union President Ameya Khopkar (Photo Credits: Twitter@Dhavalkulkarni)
मशहूर फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक नागराज मंजुले और इस फिल्म के मुख्य कलाकार रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के फिल्म वर्कर यूनियन में शामिल हो गये हैं। ये तीनों मंगलवार को मनसे के राजगड़ पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना में शामिल होने के लिए फॉर्म भरे।
मीडिया से बात करते हुए नागराज मंजुले ने बताया कि राज ठाकरे दूरदर्शी व्यक्ति और राष्ट्र के बारे में सोचने वाले नेता हैं, इसलिए वो उनके साथ हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमय खोपकर ने बताया कि कई कलाकार हैं जो चित्रपट सेना के सदस्य बन रहे हैं क्योंकि राज ठाकरे फिल्म जगत के लिए जो करना चाहते हैं, उस नजरिये में वे विश्वास करते हैं। हम हिन्दी और मराठी फिल्म जगत के लिए काम करते हैं और वह उसकी सराहना करते हैं।
खोपकर ने कहा कि इरफान खान और मंजुले सहित फिल्म जगत के 200 से अधिक लोग यूनियन के सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर आप शूटिंग के दौरान किसी समस्या का सामना करते हैं तो हमारे लोग या यहां तक कि राज ठाकरे भी उनकी मदद करते हैं। फिल्म जगत में हमारा सबसे मजबूत सिनेमा विंग है।
मालूम हो कि साल 2016 में आई फिल्म ‘सैराट’ एक दलित लड़के के सवर्ण लड़की की प्रेम कहानी है, जिसका अंत ऑनर किलिंग से होता है. रिलीज़ के बाद ही यह फिल्म चर्चा की। फिल्म ने तकरीबन 100 करोड़ को कारोबार भी किया था।
फिल्म इतनी चर्चित रही कि विभिन्न भाषाओं में इसका रिमेक भी बनाया गया। हिंदी में धड़क (2018), बंगाली में नूर जहां (2018), कन्नड़ में मनसु मल्लिंगे (2017) और पंजाबी में चन्ना मेरेया (2017) नाम से फिल्में बनाई गईं।
(इनपुट : भाषा)