'झारखंड में बीजेपी बनाएगी सरकार'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य में भ्रष्टाचार और लूट का स्तर इतना बढ़ गया है कि सरकारी कार्यालय भी जबरन वसूली का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे, चुनाव घोषित होने का, ताकि उन्हें वोट देने और सरकार बदलने का मौका मिल सके।
परितोष सोरेन ने भाजपा का जताया आभार
इसके साथ ही शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके सहयोग के कारण ही पार्टी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। इस बार यह चुनौतीपूर्ण नहीं है, क्योंकि पार्टी का संगठनात्मक कार्य पहले से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से मौजूदा सरकार ने लोगों को लूटा और धोखा दिया है, उसका खामियाजा झामुमो को भुगतना पड़ेगा।
भाजपा ने सुरेश मुर्मू पर जताया भरोसा
वहीं जामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेश मुर्मू ने कहा कि मैं भाजपा की राज्य और केंद्रीय इकाई को धन्यवाद देता हूं। यह टिकट सुरेश मुर्मू के लिए नहीं बल्कि जामा विधानसभा के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है और वे हमारी जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और हम यहां से भारी अंतर से जीतेंगे। मैंने यहां से दो बार चुनाव लड़ा है, हम हारे लेकिन बहुत बड़े अंतर से नहीं, इस बार यह बदलेगा और हम जीतेंगे। इसके साथ ही सुरेश मुर्मू ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है, सीता सोरेन भाजपा में हैं और वह हमारा समर्थन करेंगी, वह मेरे लिए प्रचार भी करेंगी क्योंकि वह अब भाजपा का हिस्सा हैं।
भरोसा डगमगाने नहीं दुंगा- निर्भय कुमार
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और हमारे प्रदेश अध्यक्ष और सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मैं उनके भरोसे को डगमगाने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी मेहनत से यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बने। हमें उम्मीद है कि इस सरकार को हटाने के लिए सभी लोग भाजपा का साथ देंगे।