फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, वाइको समेत कई नेता हिरासत में

Mon, 03 Dec 2018 06:08 PM IST
भाषा, चेन्नई
विज्ञापन
वाइको (फाइल फोटो)
विज्ञापन

तमिलनाडु में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहे सात दोषियों को वक्त से पहले रिहा करने की मांग को लेकर राजभवन के पास धरना देने की कोशिश करने के मामले में एमडीएमके के संस्थापक वाइको और कई अन्य नेताओं को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उन्होंने भाकपा के राज्य सचिव आर मुथरसन, डीके और वीसीके के नेताओं, के वीरमणी एवं टी तिरुमावलावन को तब हिरासत में लिया जब वे राजभवन के नजदीक प्रदर्शन कर रहे थे। वाइको और अन्य नेताओं ने राज्यपाल को हटाने की मांग करने वाली तख्तियां पकड़ी हुई थीं।

ये लोग अन्नाद्रमुक सरकार की ओर से नौ सितंबर को की गई सिफारिश पर अब तक फैसला नहीं करने पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अगुवाई वाली कैबिनेट ने दोषियों को रिहा करने के लिए एक प्रस्ताव को पारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाइको ने राज्य सरकार की सिफारिश स्वीकार नहीं करने के लिए पुरोहित पर हमला बोला। हालांकि राज्यपाल ने अन्नाद्रमुक के तीन कार्यकर्ताओं की रिहाई को मंजूरी दे दी थी, जिन्हें वर्ष 2000 में तीन छात्राओं को जलाने से जुड़े मामले में उम्र कैद की सजा दी गई थी।

एमडीएमके प्रमुख ने सात दोषियों को तत्काल रिहा नहीं करने पर पुरोहित के खिलाफ प्रदर्शन को तेज करने की चेतावनी दी है। इन दोषियों में मुरूगन, संतन, पेरारिवलन, रविचंद्रन, रोबर्ट पयास, जय कुमार और नलिनी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें