फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra : नासिक में कार-बाईक में हुई भीषण टक्कर; सात लोगों की मौत

Thu, 17 Jul 2025 09:57 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
विज्ञापन
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार देर रात डिंडोरी कस्बे के पास हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास हुई इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक नहर में गिरे मिले थे। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें