फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत; एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल

Sun, 27 Apr 2025 09:43 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांगुनेरी (तमिलनाडु)
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। साथ ही छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब नेल्लई-नागरकोइल फोर-लेन सड़क पर जा रही कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कार विपरीत दिशा में पहुंच गई और अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार नागरकोइल से आ रही एक अन्य कार टकरा गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को पास के सरकारी अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें- Tamil Nadu Cabinet: स्टालिन सरकार में बड़ा फेरबदल, सेंथिल बालाजी और के. पोनमुडी इस्तीफा; कल नए मंत्री का शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य छह घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिला कलेक्टर डॉ. आर सुकुमार और वरिष्ठ अधिकारियों हादसे के पीड़ितों से मिलने तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सुकुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

(अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें