फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक कारखाने में भयानक धमाका, 17 की मौत, 18 घायल; सीएम ने दिए जांच के आदेश

Sun, 01 Mar 2026 10:02 AM IST
Love Gaur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

Blast In Explosive Factory Nagpur: नागपुर में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी की फैक्टरी में धमाका हो गया, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 18 से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड देश की प्रमुख औद्योगिक और खनन विस्फोटक निर्माता कंपनी है। जहां यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
नागपुर में बड़ा हादसा, 15 की मौत - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को भयानक हादसा हो गया। नागपुर जिले के कटोल तहसील में एक विस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में धमाका
जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बतायाकि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई। 
17 की मौत, 18 लोग गंभीर
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शव बुरी तरह जल चुके थे और उनकी पहचान करना असंभव था। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिवार के सदस्यों के नमूने डीएनए परीक्षण के लिए लिए जा रहे।

विज्ञापन

ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें, पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) और सुरक्षा के लिए रक्षा सूचना प्रणाली (डीआईएसएस) के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद थीं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें