फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: लॉरी में जा घुसी तेज रफ्तार एसयूवी, नौ लोगों ने गंवाई अपनी जान, एक की हालत गंभीर

Sun, 06 Feb 2022 09:00 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुरम

सार

यह हादसा अनंतपुरम जिले के बुधगावी गांव में हुआ। यहां एक एसयूवी में कुल नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक लॉरी में जा घुसी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले में रविवार (छह फरवरी) को दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, एक तेज रफ्तार एसयूवी ने लॉरी में टक्कर मार दी। इससे एसयूपी सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अनंतपुरम जिले के बुधगावी गांव में हुआ। यहां एक एसयूवी में कुल नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक लॉरी में जा घुसी। इस हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें