फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में भारी बारिश से दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत

Mon, 02 Dec 2019 09:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेट्टुपालयम
विज्ञापन
दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में भारी बारिश के कारण एक दीवार के कई मकानों पर गिरने से 10 महिलाओं और दो बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी निजी परिसर की 15 फुट ऊंची दीवार सुबह करीब पांच बजे नजदीकी घरों की छत पर गिर गई, जिससे घरों में सो रहे कई लोग अंदर ही दब गए।

दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से शव बाहर निकाले। बचाव अभियान अभी जारी है।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने घटना पर शोक जताते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के लिए राज्य आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कोयंबटूर जिला कलेक्टर के. राजामणि और पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने पत्रकारों से कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें परिसर में दीवार निर्माण के मामले पर उनसे बात की थी।

राजामणि ने कहा कि जिला प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों के सुझावों पर गौर करेगा। वह आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि मेट्टुपलायम सरकारी अस्पताल में भी सेवाओं को बेहतर किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को जिला मुख्यालय तक ना जाना पड़े। उत्तर पूर्वी मानसून की बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें