फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नादिया में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन महिलाओं सहित चार की मौत

Fri, 07 Feb 2025 04:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया

सार

फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर जा रही है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
नादिया की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट होने से तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नदिया के कल्याणी के रथतला में घनी आबादी वाले इलाके में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि पूरी पटाखा फैक्ट्री उड़ गई। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक विस्फोट स्थल से चार लोगों को जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल (जेएमएम) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी जांच रहे हैं कि क्या वे सभी फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक थे। उन्होंने कहा, विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे में नियंत्रित कर लिया। अधिक जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में कई जगहों पर पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट के मामले सामने आए हैं। 2023 में पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ही दक्षिण 24 परगना के बजबज और उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में भी पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट हुआ, जहां करीब सात लोगों की मौत हो गई थी। जान गई थी। अब कल्याणी में हुए विस्फोट के बाद पटाखा फैक्ट्ररियों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें