फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Accident: गुजरात के भावनगर में बस और ट्रक के बीच टक्कर; छह लोगों की मौत, 10 घायल

Tue, 17 Dec 2024 09:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भावनगर (गुजरात)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार सुबह एक निजी बस और डंपर ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे त्रपज गांव के पास हुआ, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी। बस ने डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से 10 अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें