साबरमती जेल में 55 कैदी समेत चार जेल कर्मी संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित कैदियों में ज्यादातर ऐसे हैं जिन्हें अदालतों ने हाल ही में उनके मामलों पर सुनवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा था
अहमदाबाद शहर के साबरमती केद्रीय कारागार में पिछले एक सप्ताह में 55 कैदी एवं चार जेल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (साबरमती जेल) डी वी राणा ने बताया कि संक्रमित कैदियों में ज्यादातर ऐसे हैं जिन्हें अदालतों ने हाल ही में उनके मामलों पर सुनवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेल के करीब 3200 कैदियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में अभियुक्तों एवं विचाराधीन कैदियों समेत 55 कैदी एवं चार जेल कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।राणा ने कहा कि मुख्य परिसर में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हम नये कैदियों को पृथक-क्षेत्र में रखते हैं और उनके नमूने आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजते हैं।