Congress leader Shaktisinh Gohil
- फोटो : ANI
गुजरात कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने गुरुवार शाम को आए गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई वाकये हैं जब एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे आगामी 18 तारीख को धरे के धरे रह जाएंगे।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।
पढ़ें- सभी एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को एकतरफा बहुमत, कांग्रेस का 'हाथ' खाली
वहीं दूसरी तरफ संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत लोकसभा के स्थगन के साथ हुई, जिसे 18 दिसंबर यानि सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। जबकि इससे पहले विपक्ष संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका था। शुरू होने वाले सत्र से पहले ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलकर विपक्ष के इरादे जाहिर कर दिए थे।
इसका असर भी राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान दिखा। जब मणिशंकर के घर पर हुई बैठक के संबंध में दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर विपक्ष ने एकजुट होकर हमला कर दिया। विपक्ष ने कांग्रेस की अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा जिसके बाद सभापति ने कार्यवाही 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।