फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: हावड़ा में पटाखे फोड़ते समय घर में लगी आग, तीन बच्चों की मौत; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 02 Nov 2024 07:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा

सार

घटना उलुबेरिया में उस समय हुई, जब कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे और चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते एक घर में आग लग गई और तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।
 
विज्ञापन
घर में लगी आग को बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम काली पूजा के समय पटाखे फोड़ते समय एक घर में आग लग गई। आग में तीन बच्चे झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं, बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना उलुबेरिया में उस समय हुई, जब कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे और चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते एक घर में आग लग गई और तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हावड़ा डिविजनल फायर ऑफिसर के अनुसार, 9, 4 और 2.5 साल के बच्चों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं। तीनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिए हैं। 
 

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, आग में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह एक दुखद घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें