फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में भगदड़ जारी, जल्द कई और नेता थामेंगे भाजपा का दामन

Wed, 31 Aug 2016 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बसपा के कई और नेता  भाजपा में शामिल होने की कतार में हैं। ये वो नेता है जिनके परिवार के कई सदस्य राजनीति में  हैं, लेकिन कांग्रेस और सपा को एक परिवार की जागीर बताने वाली भाजपा ऐसे नेताओं को अपनी पार्टी का हिस्सा बनाकर इसी आरोप से घिरने के डर से थोड़ा हिचकिचा रही है।
विज्ञापन


बसपा के कई विधायकों, पूर्व विधायकों को भाजपा अपने दल में शामिल कर चुकी है। बसपा के पूर्व सांसद बृजेश पाठक को भाजपाई हो चुके हैं। अब बसपा के एक और बड़े ब्राह्मण नेता  के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इस नेता ने  मंगलवार को मीडिया पर निराधार खबरें चलाने का आरोप लगाया और बसपा नहीं छोडने की बात कही है। इस नेता के एक भाई बुलंदशहर की एक विधानसभा सीट से  बसपा के प्रत्याशी हैं। दूसरे भाई पडो़स के जनपद से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

बुलंदशहर से ब्रहाम्ण समाज के विधायक भाई गुड्डू पंड़ित और मुकेश शर्मा  भाजपा के पाले में खुद ही खड़े हैं लेकिन उनका अभी शामिल होने का विधिवत ऐलान नहीं हुआ। गुड्डू पंड़ित की इच्छा खुद की पत्नी को भी चुनावी मैदान में उतारने की है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा ने बनाई ज्वाइनिंग कमेटी 

केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
अलीगढ़ के एक ठाकुर नेता के बारे में  भाजपा सूत्र बताते हैं कि बसपा से वह भाजपा में जाने की तैयारी में हैं। उनकी पत्नी भी सक्रिय राजनीति में है। उनका भतीजा भी सक्रिय है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इतना तय है कि भाजपा जब भी बसपा के नेताओं को शामिल करेगी उसके लिए मायावती की रैली का दिन रखा जाएगा। माया की अगली रैली चार को इलाहाबाद में और 11 को सहारपुर में  होगी। 

भाजपा ने बनाई ज्वाइनिंग कमेटी 
भाजपा ने राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल और यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी की दो सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी बनाई है। दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले लोगों के बारे में यह कमेटी पहले  विचार करेगी, उसके बाद इस कमेटी की रिपोर्ट पर पार्टी  निर्णय लेगी। अश्वनी त्यागी का कहना है कि काफी लोग पार्टी  में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अब बड़े नेताओं को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय और बाकी नेताओं को जिलों में  ही शामिल करने के कार्यक्रम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें