फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः भाजपा में ज्यादातर कुंवारे, शादी के सीजन पर नहीं गया ध्यानः रामदेव

Fri, 18 Nov 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामदेव
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला लिया था। जिनके घरों में शादी है, सरकार का यह फैसला उनके लिए कई परेशानियां लेकर आया। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने इसके लिए भी उचित व्यवस्था करते हुए ऐसे परिवार जिनके यहां शादी है उन्हें 2.5 लाख रुपए निकालने की छूट दे दी। 
विज्ञापन


शादी के सीजन में लोगों को हो रही परेशानियों पर योग गुरु रामदेव ने टिप्पणी की है। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भाजपा में ज्यादातर लोग कुंवारे हैं। इसलिए उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि शादी का सीजन चल रहा है। उनकी बस यही गलती है। 

रामदेव ने आगे कहा कि सरकार का यह कदम थोड़े दिनों बाद प्लान किया गया होता तो बेहतर होता। इससे ऐसे घरों में जहां शादी है उन्हें और इस दौरान व्यापार करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि इसे 15 दिन या एक महीने के बाद प्लान किया गया होता तो शादियां इस तरह प्रभावित नहीं होती।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बोले रामदेव, नोटबंदी से लोगों ने दहेज मांगना छोड़ दिया

रामदेव
सरकार के नोटबंदी के फायदे बताते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से घूसखोरी रुकी है। इसके साथ ही एक और अच्छी चीज सामने आई है कि लोग दहेज नहीं मांग रहे हैं।

बताते चलें कि सरकार ने बीते 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने का ऐलान किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनका यह कदम कालेधन पर लगाम लगाएगा। हालांकि, इसके 10 दिन में लोगों को कैश के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें