फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनवीर गुर्जर बने बिग बॉस 10 के विजेता

Sun, 29 Jan 2017 11:55 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मनवीर गुर्जर कलर्स टीवी के लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस के विजेता बन गए हैं। इस शो के 10वें सीजन में उन्होंने बानी जे को हराकर यह ताज हासिल किया। पूर्व प्रतिभागी राहुल देव और अन्य ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


मनवीर से पहले बानी को इस सीजन के विजेता होने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अंतिम समय पर नोएडा के रहने वाले मनवीर को अपने फैन्स की भारी वोटिंग का फायदा मिला और उन्हें इस बार के बिग बॉस का ताज हासिल हो गया। राहुल देव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। 
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला गुर्जर और बानी के बीच था

इससे पहले, इस सबसे विवादित शो के चौथे फाइनलिस्ट मनु पंजाबी ने फाइनल से कुछ घंटे पहले ही शो छोड़कर सबको हैरत में डाल दिया। जयपुर के बिजनसमैन मनु ने 10 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया। 

हर साल की तरह इस साल भी फाइनल से ठीक पहले हर फाइनलिस्ट को 10 लाख रुपये का ऑफर देकर शो छोड़ने को कहा गया और मनु पंजाबी ने पैसे का ऑफर स्वीकार कर लिया। कम वोट मिलने के कारण लोपामुद्रा राउत को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया था। इस तरह से मुकाबला गुर्जर और बानी के बीच था। इन दोनों के बीच कई बार मुकाबला बराबरी पर रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें