प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले लोकसभा में जीत हासिल करने के लिए भाजपा को यूथ से बूथ तक पहुंचने का मंत्र दिया है। गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर संसदीय दल की बैठक में हुए भव्य स्वागत के बाद भाषण के दौरान पीएम मोदी बार-बार भावुक हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान इंदिरा गांधी के कार्यकाल में जहां उसके पास 18 राज्य थे, वहीं वर्तमान में हमारे पास 19 राज्य हैं।
इस दौरान पीएम ने कहा कि साल 1984 में हमारे पास महज दो सीटें थीं। हम कड़ी मेहनत से यहां तक पहुंचे। यहां तक पहुंचने के लिए विकास को शासन का मूल मंत्र बनाया। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। लोग विकास की राजनीति को हाथों हाथ ले रहे हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए हमें युवा वर्ग के साथ हर बूथ पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी होगी। बैठक शुरू होने से पहले गुजरात-हिमाचल की जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया।
पढ़ें- अगस्त-सितंबर 2018 में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव: भाजपा नेता