फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Vaccine: स्वास्थ्य मंत्री बोले- भारतीय-विदेशी कंपनियों के लिए खरीदी नियम समान, पढ़िए पूरी खबर

Mon, 26 Jun 2023 05:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनसुख मांडविया ने कहा कि यह कहना गलत है कि भारत ने मॉडर्ना और फाइजर जैसे विदेशी निर्मित टीकों को भारत में आने से रोक दिया। मांडविया ने एक बातचीत में कहा, हमारी कुछ आवश्यकताएं और क्षमताएं हो सकती हैं, जबकि बाकी देशों की कुछ अन्य जरूरतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
Mansukh Mandaviya - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि विदेश में निर्मित टीकों की खरीद कोविड महामारी के दौरान नहीं की गई। क्योंकि विदेशी कंपनियां क्षति से सुरक्षा की मांग कर रही थीं, जबकि भारतीय कंपनियों को भी यह छूट नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोविड टीके खरीद को सभी के लिए समान नियम लागू है।

मंत्री ने कहा कि यह कहना गलत है कि भारत ने मॉडर्ना और फाइजर जैसे विदेशी निर्मित टीकों को भारत में आने से रोक दिया। मांडविया ने एक बातचीत में कहा, हमारी कुछ आवश्यकताएं और क्षमताएं हो सकती हैं, जबकि बाकी देशों की कुछ अन्य जरूरतें हो सकती हैं। जब उन्होंने जरूरी आंकड़ों के साथ आवेदन किया था तो हमने उन्हें भारतीय कंपनियों की तरह ही मंजूरी दी थी। विदेशी कंपनियां क्षति से सुरक्षा और अन्य छूट की मांग कर रही थीं, जो बड़ी बाधा थी। इसके कारण सरकार आगे नहीं बढ़ी। मांडविया ने कहा, जो भी वैश्विक कंपनी भारत आना चाहती है, वह यहां अपने उत्पाद बेच सकती है, मगर भारतीय नियम-कायदों का पालन करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें