मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली अज्ञात कार
- फोटो : Twitter
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक लदी कार के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या औरंगाबाद से चुराई गई कार में किए जाने का शक है। मामले की जांच कर रही एटीएस का कहना है कि यह मारुति ईको कार पिछले साल नवंबर में चुराई गई थी।
एटीएस का कहना है कि 4 मार्च को निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की कार के साथ एक ईको कार देखी गई थी। इसके अगले दिन यानी 5 मार्च को मनसुख का शव ठाणे से मिला था।
जांचकर्ताओं का कहना है कि यह ईको कार औरंगाबाद के सिटी चौक एरिया से चुराई गई थी, जिसमें मनसुख की हत्या करने का संदेह है। साथ ही इस हत्याकांड की साजिश पिछले साल नवंबर में ही रच ली गई थी।
एटीएस अधिकारी के मुताबिक, 4 मार्च को ईको कार में दो लोगों को देखा गया था। संदेह है कि कार में हिरेन के साथ एक और व्यक्ति मौजूद था। इस कार का अब भी पता लगाया जा रहा है। हो सकता है कि आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए इस कार को तोड़ दिया गया हो। पुलिस अब कारों को डिस्मेंटल करने वाले गराज में कार के बारे में पता लगा रही है। एंटीलिया मामले के साथ ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मनसुख हिरेन ह