फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसुख हिरेन की मौत: एटीएस भी करेगी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ

Fri, 19 Mar 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • एटीएस को ठाणे कोर्ट से वाजे को हिरासत में लेने की मिली मंजूरी
  • आतंकरोधी दस्ते को मिले पुख्ता सुबूत, 30 को अगली सुनवाई
विज्ञापन
Antilia Case: Sachin Vaje and Mansukh Hiren - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन की छड़ों से लदी स्कॉर्पियो के मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के शिकंजे में फंसे पुलिस अधिकारी सचिन वाजे आतंकरोधी दस्ता (एटीएस) के रडार पर भी हैं। एटीएस भी मनसुख हिरेन की मौत के मामले में वाजे को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। दरअसल, ठाणे कोर्ट में शुक्रवार को वाजे की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एटीएस ने अपना जवाब दाखिल कर मनसुख की मौत के मामले में वाजे को हिरासत में लेने की इजाजत मांगी, जिस पर कोर्ट ने मंजूरी दे दी। अब इस मामले की सुनवाई 30 मार्च को होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ठाणे कोर्ट में दाखिल चार पन्ने के जवाब में एटीएस ने कहा है कि उसके पास मनसुख की मौत के मामले में कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं। वाजे को हिरासत में लेकर यह पूछताछ की जाएगी कि चार और पांच मार्च को वह कहां थे। इसके अलावा, वाजे की 18 से 25 मार्च के बीच की भी गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। यह भी पता लगाना है कि इस दरम्यान बरामद स्कॉर्पियो कार कहां थी?  गौरतलब है कि मनसुख की पत्नी विमला हिरेन ने आशंका जताई है कि उनके पति की हत्या सचिन वाजे ने की है। इसी तरह विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि मनसुख की मौत के मामले में वाजे का हाथ है। उधर, एनआईए कोर्ट में वाजे के वकील ने अकेले में मिलने की मांग की जिसे विशेष कोर्ट ने खारिज कर दिया।

पुणे से आई फॉरेंसिक टीम ने की लग्जरी कारों की जांच
एनआईए ने पांच लग्जरी कार जब्त की है। एनआईए को शक है कि इन कारों का इस मामले से गहरे संबंध हैं। पुणे से आई फॉरेंसिक टीम ने इन कारों की जांच की है। एनआईए को आशंका है कि इन कारों का इस्तेमाल न केवल अंबानी के घर एंटीलिया के जिलेटिन की छड़ें रखने में हुआ था और मनसुख की हत्या में भी इस्तेमाल में लाया गया था।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारियों ने नए पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी कार पाए जाने के मामले की छानबीन कर रहे एनआईए के दो वरिष्ठ अधिकारी अनिल शुक्ल और विक्रम खलाते ने शुक्रवार को मुंबई के नए पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से मुलाकात की। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंबे और पुलिस उपायुक्त (अपराध) अकबर पठान भी थे। एनआईए अधिकारियों ने करीब 30 मिनट तक पुलिस आयुक्त कार्यालय में बैठक की। परमबीर सिंह को हटाकर नगराले को मुंबई पुलिस का आयुक्त नियुक्त किए जाने के दो दिन बाद एनआईए के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहली बार आयुक्त कार्यालय में बैठक की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें