फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, हुई झमाझम बारिश

Mon, 15 Jun 2020 04:03 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने गुजरात और दीव में दस्तक दी है। देश के कई राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया। अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

विज्ञापन


कोंकण और गोवा में भारी वर्षा होने की संभावना है, महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी अलग-अलग समय पर भारी बारिश के संभावना है। यूपी में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सोमवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और जमकर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें