फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सीलिंग रैकेट चला रही मॉनीटरिंग कमेटी- मनोज तिवारी 

Wed, 03 Oct 2018 10:01 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी सीलिंग मॉनीटरिंग कमेटी के कुछ लोग भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर राजधानी में सीलिंग रैकेट चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोकुलपुरी की जिस सीलिंग को तोड़ने के बारे में उन पर अवमानना का मामला शुरू किया गया है, उस मामले में परिवार के लोगों को न तो मकान को सील करने का नोटिस दिया गया था और न ही कोई सीलिंग ऑर्डर दिये गए थे। ऐसे में बिना किसी नोटिस के किसी मकान को सील करने को वैध कैसे ठहराया जा सकता है। ज्ञात हो कि गोकुलपुरी में एक सीलिंग को तोड़ने को कोर्ट की अवमानना मानते हुए अदालत ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। आज इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि मॉनीटरिंग कमेटी अपने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं कर रही है जिसकी वजह से दिल्ली के लोग आतंकित हैं। सीलिंग के मामले में भी पक्षपातपूर्ण ढंग से चुनकर कुछ लोगों को निशाना बनाया जा रहा है तो कुछ को छोड़ दिया जा रहा है जबकि न्याय के लिए सभी नागरिक एक समान होने चाहिए। उन्होंने अदालत से मांग की कि जब तक इस मामले का निबटारा नहीं हो जाए, दिल्ली में सीलिंग नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे हर हाल में जनता के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें