फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने ममता को लिखा लेटर, सेना पर किए कमेंट पर जताया दुख

Fri, 09 Dec 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेटर लिखा है। इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार, लेटर में रक्षा मंत्री ने ममता बनर्जी द्वारा सेना के तख्तापलट पर दिए बयान पर दुख जताया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के टोल प्लाजा पर सेना की मौजूदगी के खिलाफ ममता ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इसके लिए उनसे किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी।

8 दिसंबर 2016 को लिखे लेटर में पर्रिकर ने लिखा है, 'मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, आपके द्वारा लगाए गए आरोपों से मुझे गहरा आघात लगा है। यदि आप राज्य सरकार की संबंधित एजेंसी से पूछताछ कर ली होती तो आपको सेना और राज्य की एजेंसी में हुए व्यापक पत्राचार के बारे में जानकारी हो गई होती।'
विज्ञापन



बताते चलें कि इससे पहले भी मनोहर पर्रिकर ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि यह ममता बनर्जी का पॉलिटिकल फ्रस्टेशन ही है।उन्होंने लिखा, ' मैं बहुत दुखी हूं कि सेना के रूटीन अभ्यास पर विवाद खड़ा हुआ।'
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने किया था तीखा प्रहार

ममता बनर्जी - फोटो : pti
इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि देश में इमरजेंसी लगाते समय केंद्र सरकार राज्यों की कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ले लेती है। इसके बाद ही राष्ट्रपति इमरजेंसी की घोषणा करते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ।  केंद्र सरकार ने सेना तैनात करने से पहले राज्य को अपने विश्वास में नहीं लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें