गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली। उन्होंने गोवा में भाजपा की सरकार बनने के लिए दिग्विजय को शुक्रिया करते हुए कहा कि दिग्विजय गोवा में घूम रहे थे और हमने 48 घंटों के अंदर ही वहां सरकार बना ली।
उन्होंने आगे बताया कि 'कांग्रेस पार्टी के विधायकों को ही उनपर भरोसा नहीं था। जिसके बाद हमने छोटी पार्टियों से मिलकर सरकार बना ली।'
परिकर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे। जब वह बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेस ने हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस गोवा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भड़की हुई है।