फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्रिकर ने बताया 'अश्लील फिल्म' देखने का मजेदार किस्सा, इस तरह बचे थे पिटने से

Wed, 15 Nov 2017 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार (14 नवंबर) को खुद से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताया। यह किस्सा तब का था जब उनके पड़ोसी ने उनको एक अडल्ट फिल्म देखते हुए पकड़ लिया था। बाल दिवस पर एक कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पहले हम लोग सिर्फ फिल्में नहीं देखते थे, बल्कि हमने अडल्ट मूवी वाला दौर भी देखा है। हालांकि, पर्रिकर ने यह भी माना कि अब टीवी पर जितनी चीजें दिखाई जाती हैं उतना तब की फिल्मों में भी नहीं दिखाया जाता था।
विज्ञापन


पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर बोले- मैंने सैनिकों से कहा था शहीद होने की जगह दुश्मनों को मारो

बच्चों को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा कि बात उस वक्त की है जब मैं व्यस्क हो चुका था, तब की एक मशहूर एडल्ट फिल्म थी, मैं और मेरा भाई उसे देखने के लिए गए। जब इंटरवल में लाइट जली तो मुझे पता लगा कि मेरे बराबर में जो शख्स बैठा है वह मेरा पड़ोसी है। वह पड़ोसी मेरे घरवालों से बात करता रहता था। मुझे समझ आ गया था कि अब नहीं बचेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसी बचाई 'जान'

भारतीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
पर्रिकर ने आगे बताया कि दोनों भाई फिल्म को आधे में ही छोड़कर घर भाग गए थे और रास्ते में ही बचने का रास्ता भी ढूंढ लिया था। दोनों ने पड़ोसी के घर पहुंचने से पहले ही अपनी मां को बता दिया कि वे लोग एक फिल्म देखने गए थे जिसके बारे में उनको नहीं पता था कि वह अडल्ट फिल्म है, लेकिन जैसे ही पता लगा वे लोग उसे आधे में ही छोड़कर आ गए। दोनों ने मां को यह भी बता दिया था कि वहां उनको वह पड़ोसी फिल्म देखता मिला था।

इसके कुछ दिन बाद पड़ोसी ने उनकी मां को बताया कि उसने दोनों लड़कों को एक एडल्ट फिल्म देखते पकड़ा था। इसपर मां ने उल्टा उस पड़ोसी से ही पूछ लिया कि वे दोनों को वहां गलती से गए थे लेकिन वह वहां क्या कर रहे थे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें