फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सेना और 127 करोड़ देशवासियों को

Wed, 12 Oct 2016 09:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट सेना और 127 करोड़ देशवासियों को जाता है। हम सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट नहीं ले रहे हैं। मुंबई में कार्यक्रम के दौरान परिकर ने कांग्रेस के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें यूपीए के शासनकाल के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर की रात की गई सर्जिकल स्ट्राइक सरकार के अहम फैसले के परिणाम स्वरूप हुई, जिस पर सभी को हर्षित होना चाहिए। 
विज्ञापन


भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे सवाल के जवाब में परिकर ने कहा कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक्स करनी चाहिए, लेकिन अगला कदम यह नहीं होना चाहिए। दुश्मन को हमेशा सोचने देना चाहिए कि अगला कदम क्या होगा? सर्जिकल स्ट्राइक के क्रेडिट को लेकर विपक्षियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर परिकर ने कहा कि इसका श्रेय सेना और 127 करोड़ देशवासियों को जाता है। हम सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट नहीं ले रहे हैं। हालांकि, इसका निर्णय तो सरकार ने ही लिया और ऐसी सरकार की प्रशंसा होना चाहिए।रक्षा मंत्री ने मौजूदा ‌स्थिति को 2013 के हालात से बेहतर बताया और देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए पीएम मोदी को क्रेडिट भी दिया। उन्होंने कहा, ''मैं कहना चाहूंगा कि देश की सीमाएं पीएम मोदी के नेतृत्व में ज्यादा सुरक्षित हैं।''


विज्ञापन

'कुछ लोग सेना की बहादुरी पर संदेह कर रहे हैं'

- फोटो : Amar Ujala
रक्षामंत्री के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, 'पर्रिकर भारत के रक्षा मंत्री बने रहने के लायक नहीं हैं। वह फूड एंड सिविल सर्विस मिनिस्टर बनने लायक हो सकते हैं, लेकिन वे वास्तव में बहुत बुरे रक्षा मंत्री साबित हो रहे हैं। ...यह दुर्भाग्य की बात है कि हम जिस माहौल में फिलहाल हैं, वहां भारत के रक्षामंत्री एक संवेदनशील सामरिक मामले को उछाल रहे हैं।'

आपको बता दें कि पिछले गुरुवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान परिकर ने उन लोगों को करारा जबाव दिया था जो सेना की बहादुरी का सबूत मांग रहे हैं। उन्होंने कहा था, "कभी किसी ने सेना की बहादुरी पर संदेह नहीं किया...लेकिन पहली बार कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। इसके पीछे भी एक कारण है कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।.. बहुत से लोग परेशान हैं कि इससे (सर्जिकल स्ट्राइक) मोदी की छवि बढ़ेगी।"

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर की रात को LoC पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सेना ने इस ऑपरेशन में आतंकियों के लॉन्च पैड भी नष्ट किए थे व कई आतंकी भी मारे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें