फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौटे सीएम परिकर, जल्द संभालेंगे कार्यभार

Thu, 14 Jun 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते ढाई महीने से इलाज के लिए अमेरिका में गए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर गुरुवार को भारत लौट आए। वह जल्द ही एकबार फिर गोवा का कार्यभार संभालेंगे। वह मार्च से अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका में थे। 

विज्ञापन






वीडियो संदेश भेज कहा था- जल्द वपास आऊंगा

इससे पहले मनोहर परिकर ने एक वीडियो संदेश के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह आने वाले हफ्तों में अमेरिका से भारत वापस आ जाएंगे। इस वीडियो संदेश को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित की जाने वाली एक बैठक में चलाया गया था।

इस रिकॉर्ड किए हुए वीडियो में मुख्यमंत्री कहा था कि, 'मैं पिछले कुछ समय से आप सभी के साथ नहीं हूं क्योंकि मेरा इलाज चल रहा है। मैं अगले कुछ हफ्तों में गोवा वापस आ जाऊंगा।' 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अपनी खराब सेहत की वजह से वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। परिकर ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाइए और देश प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को वापस चाहता है। 

62 साल के परिकर इस समय अमेरिका के एक अस्पताल में पैनक्रियाज (अग्नाशय) का इलाज करवा रहे हैं। वह अस्पताल में मार्च के पहले हफ्ते से भर्ती हैं। सबसे पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में इस बीमारी का पता चला था। उनकी गैर-मौजूदगी में कांग्रेस ने एक 'फुल टाइम' मुख्यमंत्री की मांग की थी। परिकर की अनुपस्थिति में तीन सदस्यीय सलाहकार समिति सरकार के रोजाना कार्यों पर नजर रखती है।

परिकर को पेटदर्द की शिकायत के बाद गोवा से मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। परिकर की सेहत को देखते हुए राज्य का बजट सत्र 33 दिन से घटाकर 4 दिन कर दिया गया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस ने दावा किया था कि परिकर को पैंक्रियाटिक कैंसर है। बाद में अस्पताल ने बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें