फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से ही सरकारी कामकाज निपटा रहे परिकर, 15 सितंबर से एम्स में भर्ती हैं गोवा के मुख्यमंत्री 

Sun, 30 Sep 2018 04:52 AM IST
एजेंसी, पणजी
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
विज्ञापन
नई दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर अस्पताल से ही प्रशासनिक कामकाज निपटा रहे हैं। परिकर 15 सितंबर से एम्स में भर्ती हैं। गोवा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धवलीकर ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में ही सभी जरूरी आधिकारिक फाइलें देख रहे हैं। 
विज्ञापन


धवलीकर ने बताया कि जो फाइल सीएम के पास भेजी जाती है, वह दो-तीन दिन में उसे निपटा रहे हैं। कोई भी फाइल पेंडिंग नहीं है। पुर्तगाल सरकार के साथ जलापूर्ति और स्वच्छता पर समझौते को लेकर कार्यक्रम से इतर धवलीकर ने कहा कि परिकर के निर्देशों के मुताबिक, सभी कैबिनेट सदस्य प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रत्येक बुधवार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। 

इसके बाद बैठक की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहें हैं। सभी प्रशासनिक कार्यों की निगरानी मुख्य सचिव कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें