राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (
आरएसएस) ने रविवार को डॉ. मनमोहन वैद्य और मुकुंद सीआर को सह सरकार्यवाह बनाने की घोषणा की। वैद्य अभी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रचार प्रमुख और मुकुंद अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह फैसला संघ की प्रतिनिधि सभा में लिया गया।
संगठन में सरकार्यवाह की मदद के लिए अभी तक चार सह सरकार्यवाह होते थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। अन्य सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल और वी भगैया हैं। एक दिन पहले ही भैया जी जोशी को अगले तीन साल तक के लिए सरकार्यवाह चुना गया था। वह पिछले नौ साल से इस पद पर कार्यरत हैं।