फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मौन कहा गया लेकिन मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो मीडिया से बात करने में घबराता हो

Wed, 19 Dec 2018 07:51 AM IST
वैभव कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने पीएम मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाए। इसमें उन्होंने अपनी मौन छवि का भी सहारा लिया। मनमोहन सिंह ने कहा, 'लोग कहते हैं मैं मौन प्रधानमंत्री था। मैं समझता हूं कि मेरी किताब 'चेंजिंग इंडिया' इस बारे में खुद ही बोलेगी। मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में घबराता हो। मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस करता था।' 

विज्ञापन


इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री ने राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किए जाने पर कहा कि हमें इस निर्णय का सम्मान करना चाहिए, यह चुनावी घोषणापत्र का एक भाग है जिसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। इसीलिए मुख्यमंत्रियों ने ऐसी घोषणा की। 

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक व सरकार के बीच संबंधों को लेकर सिंह ने कहा कि मजबूत व स्वतंत्र भारतीय रिजर्व बैंक को केंद्र सरकार के सहयोग से कार्य करने हैं। इसलिए मैं इस बात की उम्मीद करता हूं कि रिजर्व बैंक व भारत सरकार शांति व सामंजस्य के साथ कार्य करने का तरीका ढूंढ लेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं एक्सीडेंटल फाइनेंस मिनिस्टर भी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अलग ही अंदाज में नजर आए। आम तौर पर शांत रहने वाले सिंह ने खुद को लेकर बेबाकी से बातचीत की। पूर्व प्रधानमंत्री ने पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में खुद को वित्त मंत्री नियुक्त किए जाने की घटवा को उल्लेखित करते हुए कहा, 'लोग मुझे एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहते हैं, मैं एक्सीडेंटल फाइनेंस मिनिस्टर भी था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें