फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की 'कड़ी मेहनत', मनमोहन बोले- गुजरात और हिमाचल चुनाव जीतेगी कांग्रेस

Sat, 18 Nov 2017 07:24 PM IST
एजेंसी/ कोच्चि 
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की है। सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव के लिए उन्होंने ‘कड़ी मेहनत’ की है और आशा है कि पार्टी (कांग्रेस) विजयी होगी। 
विज्ञापन


दरअसल सिंह सेंट टेरेसा कॉलेज एर्नाकुलम में आयोजित एक सोमिनार में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। 

इस दौरान कांग्रेस की ‘हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित गुजरात जीतने की संभावना पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि हमारी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैं उनकी जीत की आशा करता हूं। लेकिन राजनीति में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, कोई नहीं जानता, हर कोई सिर्फ अपना प्रयास जारी रख सकता है। राजनीति एक अप्रत्याशित व्यवसाय है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें