फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: कल सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा, इस जगह होगा अंतिम संस्कार

Fri, 27 Dec 2024 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेणुगोपाल ने बताया, 'कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।'
विज्ञापन
मनमोहन सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू होगी। वेणुगोपाल ने बताया कि मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के समीप किया जा सकता है। 
विज्ञापन


आम जनता के दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
वेणुगोपाल ने बताया, 'कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।' उन्होंने बताया, 'कल सुबह 9.30 बजे डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से श्मशान घाट तक जाएगी।' भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। मनमोहन सिंह को गुरुवार रात करीब 8.30 बजे गंभीर हालत में नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 'वह हमेशा एक ईमानदार नेता, एक महान अर्थशास्त्री और एक ऐसा नेता के तौर पर याद रखे जाएंगे, जिन्होंने खुद को सुधारों के प्रति समर्पित कर दिया। एक अर्थशास्त्री के रूप में, खासकर चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने देश की बड़ी सेवा की। उन्होंने अलग-अलग पदों पर अपने सेवाएं दीं और देश की विकास यात्रा में अहम योगदान दिया। उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में सेवाएं दीं। पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी।'
विज्ञापन


मनमोहन सिंह साल 1991 में भारत के वित्त मंत्री बने और उन्होंने ऐतिहासिक आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की। मनमोहन सिंह को आर्थिक उदारीकरण के साथ ही सूचना का हक कानून, मनरेगा, आधार कार्ड और आरटीई के साथ ही अमेरिका के साथ ही असैन्य परमाणु समझौते के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें