फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्रैश हो जाता मनमोहन का एयर इंडिया वन

Wed, 27 Jul 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ले जा रहा एयर इंडिया वन विमान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था। दरअसल नवंबर 11, 2007 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ले जा रहा एयर इंडिया वन का विमान मॉस्को में उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो जाता अगर सही वक्त पर मॉस्को एटीसी एयर इंडिया वन के क्रू को सचेत न करता।
विज्ञापन


हुआ यूं की एयर इंडिया वन के क्रू ने लैंडिग गियर को नीचे नहीं किया था जितना उन्हें करना चाहिए था। फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर से मिली जानकारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। टीओआई ने एयर इंडिया से जब इस बारे में जानकारी चाही तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया है।

वहीं लैंडिग गियर को देर से नीचे करने पर कुछ पायलटों ने कहा कि वीवीआईपी विमानों में अक्सर देर से लैंडिग गियर नीचे करने को कहा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताक‌ि आवाज से वीवीआईपी को परेशानी न हो, तो ऐसा हो सकता है पीएम को देखते हुए किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें