पश्चिम बंगाल के सियालदह रेलवे स्टेशन के पास एक आतंकी संगठन के संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को गिरफ्तार हुआ मनिरुल इस्लाम मुर्शिदाबाद का रहनेवाला है। पुलिस के अनुसार, मनिरुल आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश(जेएमबी) का सदस्य बताया जा रहा है।
मालूम हो कि बांग्लादेश का प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) को भारत के लिए बड़ा खतरा बताया जाता है। इस आतंकी संगठन ने बांग्लादेश से लगने वाले पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में अपनी जड़ें जमाने की कोशिशें की है।