भाजपा में शामिल होने के बाद कलाकार...
- फोटो : twitter
मणिपुर में विधानसभा के चुनाव का अब एक महीना भी नहीं रह गया है। वहीं मणिपुरी अभिनेता आरके सोमेंद्रो सिंह (कैकू) और अन्य प्रमुख कलाकार मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, राज्य प्रभारी संबित पात्रा और पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में दो चरण 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। इसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।